फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: विधायक ने रोहणा की मेधावियों को किया सम्मानित

Mon, 01 Jun 2026 12:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटाे : सोनीपत के खरखौदा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान छात्रा को सम्मानित करते विधायक पवन। स्रो
विज्ञापन
खरखौदा। हिंदी सत्याग्रह आंदोलनकारी, गोरक्षक धनपत साध की 22वीं पुण्यतिथि पर शहर में यज्ञ और श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। यज्ञ के ब्रह्मा आचार्य राजेश रहे जबकि विधायक पवन ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। विधायक पवन ने धनपत साध के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने हिंदी सत्याग्रह एवं गोरक्षा आंदोलनों में सक्रिय भूमिका निभाई।
विज्ञापन

राष्ट्रहित और सामाजिक जागरूकता के लिए किए गए उनके कार्य आज भी प्रेरणादायी हैं। कार्यक्रम के दौरान जग उत्थान खेल शिक्षा समिति ने गांव रोहणा की मेधावी छात्राओं साक्षी, मुस्कान और श्वेता को छात्रवृत्ति देकर सम्मानित किया। तीनों छात्राओं ने बोर्ड परीक्षाओं में अपने विद्यालय में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। इस दौरान सुशील शास्त्री, धरमवीर, रविंद्र दहिया, नरेंद्र दहिया, बिजेंद्र, प्रदीप व सोमबीर आर्य भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें