अंतरराष्ट्रीय पहलवान विनेश के पति ने कहा कि धरना खत्म नहीं किया था, पुलिस ने हिरासत में लेकर जबरन खत्म करवाया। वह बुधवार को पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
अंतरराष्ट्रीय पहलवान विनेश फोगाट के पति पहलवान सोमबीर राठी ने कहा कि बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट का एशियन गेम्स के लिए बिना ट्रायल चयन पहलवानों को आपस में लड़वाने के लिए किया गया था। साथ ही कहा कि दिल्ली में धरना खत्म नहीं किया था, अपितु पुलिस ने हिरासत में लेकर जबरन खत्म करवाया था। वह बुधवार को पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कुछ लोग बिना सोचे-समझे बातें कर रहे हैं। दिल्ली में धरना महिला पहलवानों की इज्जत के लिए शुरू किया गया था और यह लड़ाई अब भी जारी है। धरना खत्म नहीं किया गया था, बल्कि जब पंचायत के लिए जाने लगे तो पुलिस ने हिरासत में लेकर जबरन धरना खत्म करवाया था। उन्होंने कहा कि उनकी लड़ाई बृजभूषण शरण के खिलाफ लगातार जारी रहेगी।
जब तक सरकार बृजभूषण को जेल नहीं भेजेगी तब तक हम लड़ते रहेंगे। उन्होंने कहा कि योगेश्वर दत्त भाजपा नेता हैं और फेडरेशन में बृजभूषण के कई आदमी हैं, वह तो उसे बचाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि विनेश फोगाट व बजरंग पूनिया का नाम बिना ट्रायल सीधे एशियन गेम्स के लिए भेजने के पीछे साजिश है।
विज्ञापन
धरने पर छह पहलवान थे। उनमें से दो का चयन कर लिया गया। ट्रायल के दौरान पहलवानों को विदेश में तैयारी के लिए भेज दिया गया। यह पहलवानों में फूट डालने के लिए किया गया है। उन्होंने बताया कि विनेश चोट से उबर रही हैं, लेकिन एशियन गेम्स में भाग नहीं ले पाएंगी।
साथ ही बबीता फोगाट को लेकर सोमबीर ने कहा कि जिसने कोई पार्टी ज्वाइन कर ली है, वह किसी का नहीं होता, ऐसा सुना था, लेकिन बबीता ने यह सिद्ध कर दिया है। उन्होंने कहा बजरंग पूनिया अभी विदेश में हैं। पहलवानों में आपसी कहासुनी नहीं होनी चाहिए। साथ ही कहा कि विशाल के परिवार को किसी की बहन-बेटी के खिलाफ बोलना गलत है।