फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: कैशियर के कमरे में रखे वेतन के 9.66 लाख रुपये चोरी

Wed, 20 Sep 2023 01:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। गांव नाथूपुर स्थित कंपनी के कैशियर के कमरे से 9.66 लाख रुपये चोरी हो गए। पीड़ित ने मामले से फैक्टरी मालिक को अवगत कराया। जिसके बाद कुंडली थाना पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


दिल्ली के मॉडल टाउन निवासी मनमिंदर सिंह चंडोक ने कुंडली थाना पुलिस को बताया कि उनकी नाथूपुर के पास एफएस इंडिया के नाम से कंपनी है। कंपनी कर्मियों के लिए किराये का आवास लिया गया है। उनके कैशियर अशोक भी एक कमरे में रहते हैं। उन्होंने 9 सितंबर को कैशियर को कर्मचारियों का वेतन देने के लिए 15 लाख रुपये दिए थे। वह नकदी में से शाम के समय 5.34 लाख लेकर कर्मियों को वेतन देने चले गए। बाकी 9.66 लाख रुपये अटैची में करके अलमारी में रख दिए। जब वह वेतन बांटकर लौटे तो अलमारी का ताला खुला मिला और नकदी गायब थी। उस समय उनका 12 साल का बेटा व अन्य कर्मी संतोष का बेटा कमरे में सो रहे थे। उनके बड़े बेटे ने बताया कि एक अन्य कर्मी उनके कमरे के आगे चक्कर लगा रहा था। अशोक ने मामले से उन्हें अवगत कराया। जिसके बाद अपने स्तर पर जांच की गई, लेकिन राशि के बारे में कोई सुराग नहीं लगा। इस पर पुलिस को अवगत कराया गया। पुलिस ने जांच के बाद चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें