फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: बिलंदपुर खेड़ी के विनय फिल्म इक्कीस में दिखेंगे

Fri, 26 Dec 2025 12:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 11: फिल्म इक्कीस में निभा रहे शेरसिंह के किरदार में बिलंदपुर खेड़ी निवासी विनय छौक्कर। स्रो
विज्ञापन
गन्नौर। गांव बिलंदपुर खेड़ी के युवा कलाकार विनय छौक्कर अब बाॅलीवुड फिल्म इक्कीस में नजर आएंगे। यह फिल्म 1 जनवरी को रिलीज होगी। फिल्म में विनय ने शेरसिंह का किरदार निभाया है।
विज्ञापन

फिल्म इक्कीस वर्ष 1971 के भारत-पाक युद्ध की पृष्ठभूमि पर बनी है। यह फिल्म परमवीर चक्र विजेता सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल के जीवन पर बनी है जो 21 वर्ष की आयु में देश के लिए शहीद हो गए थे।

सच्ची घटना पर आधारित इस फिल्म में अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा अरुण खेत्रपाल की भूमिका निभा रहे हैं जबकि धर्मेंद्र उनके पिता के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म में जयदीप अहलावत, दीपक डोबरियाल, विवान शाह, सिकंदर खेर, राहुल देव और अक्षय कुमार की भांजी सिमर भाटिया भी अहम भूमिकाओं में हैं।
विज्ञापन


फिल्म का निर्देशन श्रीराम राघवन ने किया है। इसे दिनेश विजान की मैडाक फिल्म्स की ओर से प्रस्तुत किया जा रहा है। विनय छौक्कर ने बताया कि दिवंगत धर्मेंद्र जैसे दिग्गज कलाकार के साथ काम करना उनके लिए सपने के सच होने जैसा है।

इस फिल्म से उन्हें अभिनय की बारीकियां सीखने का अवसर मिला है। विनय की इस सफलता पर गांव बिलंदपुर खेड़ी सहित आसपास क्षेत्र में गर्व और उत्साह का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें