फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: कथूरा के विकास नरवाल ने नेशनल पैरा लॉन बॉल्स चैंपियनशिप में जीते दो स्वर्ण पदक

Fri, 03 Apr 2026 02:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
नेशनल पैरा लॉन बॉल्स चैंपियनशिप में दो स्वर्ण पदकजीतने वाले कथूरा के विकाश नरवाल 02
विज्ञापन
गोहाना। गांव कथूरा के पैरा खिलाड़ी विकास नरवाल ने द्वितीय पैरा लॉन बॉल्स नेशनल चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता 25 मार्च से 28 मार्च तक गुवाहाटी (असम) में हुई थी। विकास ने सिंगल्स और ट्रिपल्स दोनों स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश को गौरवान्वित किया।
विज्ञापन

छोटे भाई विपिन नरवाल ने बताया कि विकास की पढ़ाई गांव तथा रोहतक में हुई। वे रोहतक की नेहरू कॉलोनी में चाचा रघबीर और मौसी बीरमती के पास रहकर पढ़ाई करते थे। बचपन से ही खेलों में रुचि रही। वर्तमान में विकास प्रगति इंफ्रा सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड में एचआर विभाग में कार्यरत हैं और नौकरी के साथ खेल में भी लगातार मेहनत कर रहे हैं।
विकास नरवाल एक साधारण किसान परिवार से संबंध रखते हैं। सीमित संसाधनों और शारीरिक चुनौतियों के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और लगातार मेहनत कर राष्ट्रीय स्तर पर यह बड़ी उपलब्धि हासिल की। अपनी सफलता पर विकास नरवाल ने परिवार, मित्रों, सहकर्मियों, कंपनी प्रबंधन और खेल संघ का आभार व्यक्त किया। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के पैरा लॉन बॉल्स के मुख्य कोच रिचर्ड गेल का भी धन्यवाद किया जिनके मार्गदर्शन और तकनीकी सहयोग से उन्हें सफलता मिली।
विज्ञापन

विपिन नरवाल ने बताया कि यह उपलब्धि केवल एक जीत नहीं बल्कि देश के लिए कुछ करने की दिशा में एक कदम है। अब विकास की नजर आगामी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं पर है और वे भारत के लिए पदक जीतने के लक्ष्य के साथ तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें