फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलेक्ट्रिक स्कूटर-बाइक के शोरूम में आग लगने से जले वाहन

विज्ञापन
गोहाना रोड बाईपास स्थित शोरूम में लगी आग। संवाद - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
गोहाना रोड बाईपास के पास एक इलेक्ट्रिक स्कूटर-बाइक के शोरूम में वीरवार रात को अचानक आग लग गई। आग की लपट उठती देख आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि आग से शोरूम मालिक को काफी नुकसान हुआ है। कई ई-स्कूटर व ई-बाइक जलकर क्षतिग्रस्त हो गए।
विज्ञापन

गोहाना रोड बाईपास के पास चहल मोटर्स के नाम पर ई-स्कूटर व बाइक का शोरूम है। वीरवार रात को अचानक शोरूम में आग लग गई। आग लगी देख संचालक प्रदीप व अन्य कर्मियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया। साथ ही फायर ब्रिगेड की टीम को भी सूचना दी गई। लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इसके लिए आसपास के क्षेत्र में घरों में लगे सबमर्सिबल व पानी के टैंकर से आग पर काबू पाया गया। आग से शोरूम मालिक को काफी नुकसान हुआ है। हालांकि पूरी जांच के बाद नुकसान का आकलन हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें