फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन ढलते ही चली धूल भरी आंधी, कई क्षेत्रों में गुल हुई बिजली

विज्ञापन
दिन ढलने के साथ ही चली धूल भरी आंधी के बीच सड़क पर गुजरते वाहन चालक। संवाद - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
कई दिनों से भीषण गर्मी का सामना कर रहे लोगों ने वीरवार को थोड़ी राहत महसूस की। दिन ढलने के साथ चली धूल भरी आंधी से लोगों को भले ही परेशानी झेलनी पड़ी हो, लेकिन तापमान में आई करीब दो डिग्री तक की गिरावट से लोगों को राहत मिली। तेज हवाओं के साथ ही आसमान बादलों से घिर गया। मौसम विशेषज्ञों के पूर्वानुमान के अनुसार बूंदाबांदी के आसार बने हुए हैं। हालांकि धूल भरी आंधी चलने के साथ ही कई क्षेत्रों में बिजली गुल हो गई। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो शुक्रवार को भी आसमान पर हल्के बादल छाए रहेंगे, देर रात तक कहीं-कहीं बूंदाबांदी के भी आसार बने हुए हैं।
विज्ञापन

इस बार अप्रैल माह से ही लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। दिन में चलने वाली लू लोगों के तन को झुलसा रही है। वीरवार को दिन ढलने के साथ ही आसमान बादलों से घिर आया और कुछ ही देर बाद धूल भरी आंधी चलने लगी। जिससे लोगों को काफी परेशानियां झेलनी पड़ी। धूल भरी आंधी से बचने के लिए लोग घरों के खिड़की-दरवाजे बंद करते दिखाई दिए। वहीं बाजारों में भी दुकानदार सामान अंदर रखते नजर आए। धूल भरी आंधी के दौरान सड़क पर चलने वाले राहगीरों व दुपहिया वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। मौसम में आए बदलाव से तापमान में भी दो डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। दो दिन पहले तक जहां जिले का अधिकतम तापमान 41 डिग्री को पार कर गया था। वहीं वीरवार को जिले का अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मौसम में आए बदलाव से लोगों को गर्मी से भले ही हल्की राहत मिली हो, लेकिन 15 अप्रैल के बाद से गर्म हवाएं चलने के आसार बने हुए हैं। जिससे लोगों को फिर भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा।
आंधी के साथ ही गुल हुई बिजली
वीरवार शाम को धूल भरी आंधी चलने के साथ ही कई क्षेत्रों में बिजली गुल हो गई। आंधी थमने के बाद कुछ क्षेत्रों में बिजली सप्लाई बहाल हो गई थी, लेकिन कई क्षेत्रों में बिजली न आने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। बिजली निगम के अधिकारियों का कहना है कि तेज आंधी के कारण कई बार पेड़ों की टहनियां बिजली के तारों पर गिरने से बिजली सप्लाई बाधित हो जाती है। जिन क्षेत्र में बिजली बाधित होने की शिकायत आई, वहां कुछ समय बाद ही व्यवस्था दुरुस्त कर दी गई थी।
विज्ञापन

किसानों की बढ़ी चिंता
मौसम में आए बदलाव से भले ही तापमान में गिरावट आने से लोगों ने राहत ली हो, लेकिन किसानों की चिंता बढ़ गई है। जिन किसानों की गेहूं की फसल अभी तक खेत में खड़ी हैं, उन किसानों को फसल को लेकर चिंता सताने लगी है। यही कारण रहा कि आंधी थमने के बावजूद आसमान में छाए बादलों को देखते हुए किसान रात में भी गेहूं की कटाई करवाने व मंडियों में पहुंचाने की व्यवस्था करने में व्यस्त रहे।
आगामी दिनों का संभावित तापमान
दिन तापमान
15 अप्रैल 40-23
16 अप्रैल 39-23
17 अप्रैल 41-24
18 अप्रैल 43-27
19 अप्रैल 43-26
20 अप्रैल 42-25
21 अप्रैल 41-24
भीषण गर्मी के बीच वीरवार शाम को धूल भरी आंधी चलने और आसमान पर बादल छाने से तापमान में दो डिग्री तक की गिरावट आई है। कई दिनों से भीषण गर्मी का सामना कर रहे लोगों ने राहत की सांस ली है। शुक्रवार को भी आसमान पर बादल छाए रहने के आसार है। 15 अप्रैल के बाद फिर से गर्म हवाएं चलेंगी। जिससे लोगों को फिर भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा। डॉ. प्रेमदीप सिंह, मौसम विशेषज्ञ, कृषि विज्ञान केंद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें