फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: वैदिक चेतना शिविर का किया शुभारंभ

Mon, 04 Aug 2025 01:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 35- सोनीपत के गांव खानपुर कलां ​स्थित भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय के कन्या गुरुकुल वर
विज्ञापन
गोहाना। गांव खानपुर कलां स्थित भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय के कन्या गुरुकुल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में चरित्र निर्माण एवं वैदिक चेतना शिविर का रविवार को योग एवं प्राणायाम से शुभारंभ किया गया। इसके बाद विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. सुदेश ने हवन में आहुति डालकर छात्राओं के सफल जीवन की कामना की।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्राचार्य सुमिता सिंह ने की। कुलपति प्रो. सुदेश ने कहा कि हवन हमारी वैदिक परंपरा का अभिन्न अंग रहा है। यह न केवल वातावरण को शुद्ध करता है, अपितु मानसिक एवं शारीरिक शांति भी प्रदान करता है। हवन से निकलने वाली सुगंध व सकारात्मक ऊर्जा हमारे जीवन और आसपास के वातावरण को सकारात्मक बनाती है।
मुख्य वक्ता के रूप में संदीप श्रेयार्थी ने छात्राओं शिक्षा ग्रहण कर सच्चाई के मार्ग पर बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि हमें अपने जीवन में सत्कर्म करने चाहिए, ताकि जीवन को सफल बनाया जा सके। हमें धर्म अनुसार कर्म कर जीवों के हित में कार्य करने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें