फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: अव्यवस्था...स्कूल जर्जर, एक कमरे में चल रहीं दो कक्षाएं

Mon, 04 Aug 2025 01:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : 18 : सोनीपत के गांव गढ़ी झंझारा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल की जर्जर छत। संवाद
विज्ञापन
गन्नौर। गढ़ी झंझारा गांव के वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्राइमरी विंग की हालत बदतर होती जा रही है। यहां छतों के लेंटर क्षतिग्रस्त हैं और दीवारों से पलस्तर झड़ रहा है। सीलन आ चुकी है। हर समय हादसे की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन

जर्जर हो चुके कुछ कमरों को खाली कराया गया है। नतीजा, अब एक कमरे में दो-दो कक्षाएं चल रही हैं। स्कूल में पेयजल और शौचालय तक की व्यवस्था दुरुस्त नहीं है। प्रिंसिपल सतपाल राठी बताते हैं कि उन्होंने पंचायत एवं खनन मंत्री कृष्ण लाल पंवार से पंचायत फंड से स्कूल के जीर्णोद्धार के लिए मदद मांगी थी।
कुछ दिन पहले शिक्षा विभाग के जेई ने भी विद्यालय का निरीक्षण किया था लेकिन अभी तक कोई मदद नहीं मिली है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द सख्त कदम उठाने की मांग की है। उनका कहना है विद्यालय की मूलभूत सुविधाओं की बदहाली छात्रों और शिक्षकों के लिए बड़ी समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन

पुस्तकालय की नहीं सुविधा, महज 3 कंप्यूटर की लैब : स्कूल में पुस्तकालय तक की सुविधा नहीं है जिससे बच्चों की शिक्षा पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। स्कूल की कंप्यूटर लैब भी बदहाल है। यहां तीन कंप्यूटर ही चालू हालत में हैं। 10-10 छात्रों को शिफ्टों में पढ़ाया जा रहा है।

फोटो : 18 : सोनीपत के गांव गढ़ी झंझारा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल की जर्जर छत। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें