फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएनडीयू ने आईटीएम ग्वालियर और हिंदुस्तान विवि ने उत्कल विवि को पराजित किया

विज्ञापन
मुरथल विवि में शुरू हुई प्रतियोगिता के दौरान बास्केटबाल खेलती महिला खिलाड़ी - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
सोनीपत। दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मुरथल में वीरवार से अखिल भारतीय अंतर विवि महिला बास्केटबाल प्रतियोगिता शुरू हुई। छह जनवरी तक होने वाले इस प्रतियोगिता में देशभर से चार जोन से सर्वश्रेष्ठ 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता का शुभारंभ भाजपा विधायक मोहन लाल बड़ौली ने किया।
विज्ञापन

अंतर विवि महिला बास्केटबाल प्रतियोगिता के पहले दिन चार मैच खेले गए। पहला मैच नॉर्थ जोन की विजेता जीएनडीयू अमृतसर और आईटीएम ग्वालियर के बीच खेला गया। हॉफ टाइम तक जीएनडीयू अमृतसर ने आईटीएम ग्वालियर की टीम पर 44-30 से बढ़त बना ली थी। मैच की समाप्ति पर जीएनडीयू अमृतसर ने आईटीएम ग्वालियर की टीम को 87-63 के अंक से हरा दिया। जीएनडीयू अमृतसर की तरफ से स्मृति 45 प्वाइंट बनाकर टॉप स्कोरर रही, जबकि रजनदीप कौर ने 21 प्वाइंट बनाए। आईटीएम ग्वालियर की तरफ से इशिका गहलोत 18 व निशा कश्यप ने 13 प्वाइंट बनाए।
प्रतियोगिता के दूसरे मैच में हिंदुस्तान विवि चेन्नई व उत्कल विवि भुवनेश्वर के बीच भिड़ंत हुई। हॉफ टाइम तक हिंदुस्तान विवि चेन्नई व उत्कल विवि भुवनेश्वर की टीम के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। हॉफ टाइम तक उत्कल विवि ने हिंदुस्तान विवि चेन्नई की टीम पर 24-21 से बढ़त बना रखी थी। हॉफ टाइम के बाद हिंदुस्तान विवि की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए वापसी की। मैच के समापन पर हिंदुस्तान विवि ने उत्कल विवि की टीम को 63-44 के अंक से पराजित किया। हिंदुस्तान विवि चेन्नई की तरफ से सर्वाधिक अनबरासी व हर्षिता ने 16, 16 प्वाइंट बनाए, जबकि प्रियंका ने 14 प्वाइंट बनाए। उत्कल विवि की तरफ से 23 प्वाइंट बनाकर उर्वशी ने टॉप स्कोरर रही जबकि शुवमकि ने 11 व सरस्वती ने 6 प्वाइंट बनाए।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का तीसरा मैच एलएनआईपीई ग्वालियर व कुरुक्षेत्र विवि के बीच खेला गया। यह मैच एक तरफा रहा। हॉफ टाइम तक एलएनआईपीई ग्वालियर ने कुरुक्षेत्र विवि की टीम पर 26-16 से बढ़त ले ली थी। एलएनआईपीई ग्वालियर ने कुरुक्षेत्र विवि की टीम को 10 प्वाइंट से परास्त किया। मैच के समाप्त होने पर एलएनआईपीई ग्वालियर ने कुरुक्षेत्र विवि की टीम को 52-42 के अंक से हराया। एलएनआईपीई ग्वालियर की तरफ से रिन्चन दामा ने 16 व अंजलि ने 15 प्वाइंट बनाए। कुरुक्षेत्र विवि की तरफ से प्रीति 19 प्वाइंट बनाकर टॉप स्कोरर रही। जबकि ज्योति ने 10 प्वाइंट बनाए।
प्रतियोगिता का चौथा मैच मद्रास विवि व एमजीकेवी वाराणसी के बीच खेला गया। दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। हॉफ टाइम तक एमजीकेवी वाराणसी की टीम ने मद्रास विवि की टीम पर 23-14 से बढ़त बना ली थी। हॉफ टाइमथ के बाद मद्रास की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए मैच में वापसी करते हुए 6 प्वाइंट से जीत लिया। मैच की समाप्ति पर मद्रास विवि की टीम ने एमजीकेवी वाराणसी 47-41 के अंक से परास्त किया। मद्रास विवि की तरफ से 20 प्वाइंट बनाकर श्रुति टॉप स्कोरर रही, जबकि मोनिका ने 12 प्वाइंट बनाए। एमजीकेवी वाराणसी की तरफ से प्रतिभा ने 13 व शिवानी ने 10 प्वाइंट बनाए।
अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन कर रही बेटियां : मोहनलाल बड़ौली
प्रतियोगिता में मुख्यातिथि विधायक मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि खिलाड़ी को खेल में बहुत जल्द ही निर्णय लेना होता है। बास्केटबाल बहुत तीव्र गति से खेले जाने वाला खेल है। देश व प्रदेश की बेटियां खेल के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन कर रही हैं। मुरथल विवि में यह प्रतियोगिता पहली बार आयोजित की जा रही है। कुलपति प्रो. राजेंद्र कुमार अनायत ने कहा कि बास्केटबाल खेल वैज्ञानिकों ने बनाया था। बास्केटबाल एक ऐसा खेल है, जिसमें मानव के पूरे शरीर का व्यायाम हो जाता है। उन्होंने कहा कि खेल के माध्यम से हम राष्ट्र को एकता के सूत्र में बांध सकते हैं। अंत में रजिस्ट्रार डॉ. आरडी कौशिक ने सभी का धन्यवाद किया। मंच संचालन प्रो. सुमन सांगवान ने किया। इस दौरान खेल निदेशक डॉ. बिरेंद्र सिंह हुड्डा, प्रो. रेखा, प्रो. मनोज दूहन, प्रो. सुरेंद्र दहिया, प्रो. सुखदीप सिंह, प्रो. पवन दहिया, डॉ. राकेश मलिक, डॉ. संतोष सिंधु, डॉ. प्रदीप सिंह, अमित दहिया, सक्षम हुड्डा, जतिन हुड्डा, डिंपी राठी, अंशुमन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें