फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानों पर छापा की जगह निरीक्षण शब्द का करें प्रयोग : संजय सिंगला

Tue, 21 Apr 2026 02:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। जिला फर्टिलाइजर, पेस्टीसाइड एंड सीड्स एसोसिएशन के प्रधान संजय सिंगला व समस्त कार्यकारिणी ने संबंधित विभाग से आग्रह किया है कि दुकानों पर की जाने वाली नियमित जांच को छापा के स्थान पर निरीक्षण शब्द का प्रयोग हो।
विज्ञापन

प्रधान सिंगला ने कहा कि विभाग अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए समय-समय पर दुकानों से सैंपल लेता है जो एक नियमित और आवश्यक प्रक्रिया है। यह कार्रवाई कभी रूटीन निरीक्षण के तहत होती है तो कभी किसी शिकायत के आधार पर।
अधिकांश मामलों में दुकानों पर गुणवत्तापूर्ण सामग्री पाई जाती है और मुश्किल से एक प्रतिशत से भी कम सैंपल अमानक पाए जाते हैं। इसके बावजूद जब विभाग छापा जैसे शब्द का प्रयोग करता है तो वह नकारात्मक रूप में सामने आता है।
विज्ञापन

ऐसी सूचनाएं समाज में यह संदेश देती हैं कि संबंधित व्यापारी किसी गलत गतिविधि में संलिप्त है जिससे उसकी छवि खराब होती है। इसका असर न केवल व्यापार पर पड़ता है बल्कि किसानों, सामाजिक संबंधों और व्यक्तिगत प्रतिष्ठा पर भी नकारात्मक प्रभाव छोड़ता है।

एसोसिएशन ने कहा कि निरीक्षण शब्द अधिक संतुलित, वास्तविक और प्रक्रिया के अनुरूप है जो विभाग की कार्यप्रणाली को सही तरीके से दर्शाता है और अनावश्यक भ्रम की स्थिति भी पैदा नहीं करता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें