फोटो 22: सोनीपत के खानपुर कलां स्थित बीपीएस राजकीय महिला विश्वविद्यालय में स्वदेशी जागरण मंच की
- फोटो : परसेपुरवा में घर की दहलीज तक पहुंचा पानी।
गोहाना। स्वदेशी जागरण मंच, हरियाणा प्रांत सह समन्वयक प्रो. ईप्शिता बंसल ने कहा कि स्वदेशी वस्तुओं का प्रयोग ही देश की आर्थिक मजबूती और आत्मनिर्भरता की कुंजी है। भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय, खानपुर के कान्फ्रेंस हाल में स्वयंसेवकों की बैठक में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वदेशी उत्पादों के प्रयोग संबंधी बयान का स्वागत किया।
प्रो. ईप्शिता बंसल ने कहा कि अमेरिका व अन्य देश संरक्षणवादी नीतियां अपना रहे हैं और चीन समेत कुछ देश घटिया माल भारत में डंप कर हमारे विनिर्माण को कमजोर कर रहे हैं। ऐसे में व्यापारिक संगठनों और जनता को एकजुट होकर स्वदेशी वस्तुओं के आयात-निर्यात को बढ़ावा देना होगा। जिससे देश आर्थिक रूप से सशक्त बन सके।
उन्होंने बताया स्वदेशी सुरक्षा एवं स्वावलंबन अभियान का उद्देश्य देश के कोने-कोने में स्वदेशी आंदोलन को नई गति देना है। उन्होंने चीन से बढ़ते व्यापार घाटे और उसके दुष्प्रभावों पर चिंता जताई। बैठक में डाॅ. धीरज दहिया, डाॅ. अंशु भारद्वाज, रकमवीर, डाॅ. प्रदीप राठी, तमन्ना सैन व सुरेंद्र कौशिक भी मौजूद रहे।