सोनीपत। बारिश के दौरान कालूपुर गांव में एक घर की छत गिर गई, जिसमें दबकर घरेलू सामान नष्ट हो गया। गनीमत रही कि छत गिरने से परिवार के सदस्य घायल नहीं हुए।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर मेयर राजीव जैन ने मौका देखा और पीड़ित परिवार को सांत्वना देकर मदद का आश्वासन दिया। पीड़ित अजीत ने बताया कि घर की छत पर लगी लोहे की एंगल में जंग लग गया था। इससे एंगल कमजोर होकर गिर गया। वह मजदूरी करके गुजर बसर करता है और छत गिरने से परिवार के रहने का ठिकाना नहीं रहा।