फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: भेड़ मालिकों से परेशान चरवाहे ने की आत्महत्या

Mon, 09 Feb 2026 01:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। गांव खेड़ी दमकन में एक चरवाहे ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। राजेंद्र कई वर्षों से भेड़ पालन कर रहे थे। आरोप है कि भेड़ मालिकों ने उन पर चोरी का आरोप लगाने के अलावा सरेआम बेइज्जत किया था। इससे दुखी होकर उन्होंने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

राजवंती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 31 जनवरी की रात उनके पशुबाड़े से करीब 25 भेड़ें चोरी हो गई थीं। इस संबंध में थाना सदर गोहाना में अभियोग दर्ज है। उनके पति राजेंद्र अपनी भेड़ों के साथ गांव के वेदप्रकाश, सत्ते और सूबे सिंह की भेड़ें भी चराते थे।
चोरी के बाद से भेड़ मालिक उनके पति पर शक कर रहे थे। उन्हें प्रताड़ित कर रहे थे। शनिवार को जब राजेंद्र सरपंच के साथ थाने गए तो वेदप्रकाश की पत्नी ने सरपंच को फोन कर राजेंद्र को गालियां निकालीं। पंचायत में थप्पड़ मारने व बेइज्जत करने की धमकी दी।
विज्ञापन

आरोप है कि वेदप्रकाश ने घर आकर भी धमकाया। उसने कहा कि पशु वापस दे दो। चाहे तुम फांसी खाओ या गोली। सूबे सिंह ने भी राजेंद्र को चोर बताकर सार्वजनिक रूप से अपमानित किया। इसी से आहत होकर राजेंद्र ने शनिवार शाम को अपने पशुबाड़े में फंदा लगा लिया।
विज्ञापन

सदर थाना गोहाना की पुलिस ने राजवंती की शिकायत पर कमलेश, वेदप्रकाश और सुबे सिंह के खिलाफ अभियोग दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें