फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: वाहन की टक्कर से गार्ड की मौत

Mon, 09 Feb 2026 01:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गन्नौर (सोनीपत)। जीटी रोड पर डिवाइन सिटी के सामने हादसे में गार्ड की मौत हो गई। पानीपत के गांव बुड़शाम निवासी संदीप ने बताया कि उनके ससुर पानीपत के गांव जुरासी खास निवासी सूरत सिंह (66) डिवाइन सिटी में गार्ड थे। शनिवार शाम को वह ड्यूटी पर पहुंचे तो पानीपत से दिल्ली की ओर जा रहे अज्ञात वाहन के चालक ने उनको टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल सूरत सिंह को अस्पताल ले जाया गया जहां पर उनको मृत घोषित कर दिया गया। बड़ी थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें