फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: यूपीएससी... डॉ. श्रेयक और कल्पना रावत का हुआ चयन

Wed, 23 Apr 2025 01:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। संघ लोकसेवा आयोग की तरफ से मंगलवार को घोषित किए गए परीक्षा परिणाम में जिले के होनहारों ने शानदार प्रदर्शन किया है। मुरथल स्थित दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं तकनीकी विश्वविद्यालय के डीन प्रो. आरके गर्ग के बेटे डॉ. श्रेयक गर्ग ने पूरे देश में 35वीं रैंंक हासिल की है तो गांव जाजल की बेटी कल्पना रावत ने 76वीं रैंक पाई है। कल्पना के पति भी आईएएस हैं।
विज्ञापन


डॉ. श्रेयक ने अनुशासन और पारिवारिक सहयोग को दिया सफलता का श्रेय
उनका कहना है कि वह सफलता के पीछे अपनी कठिन मेहनत, अनुशासन और मजबूत पारिवारिक सहयोग का योगदान मानते हैं। डॉ. श्रेयक गर्ग ने इससे पहले महाराष्ट्र के वर्धा में महात्मा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान से एमबीबीएस की डिग्री हासिल कर चुके हैं। उनके पिता प्रोफेसर आरके गर्ग वर्तमान में दीनबंधु छोटू राम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मुरथल में इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी फैकल्टी के डीन हैं।
दादा के प्रोत्साहन और पति के मार्गदर्शन में कल्पना ने हासिल की सफलता

सोनीपत के गांव जाजल की बेटी कल्पना रावत के दादा हुकम सिंह ने उन्हें खूब प्रोत्साहित किया। चाचा सोमबीर रावत ने बताया कि कल्पना पिछली बार भी सफलता के काफी करीब पहुंच गई थी, लेकिन वह साक्षात्कार में रह गई। कल्पना ने दृढ़ निश्चय कर फिर से तैयारी शुरू की और उत्तर प्रदेश के बरेली निवासी पति से मिले अहम मार्गदर्शन का परिणाम यह हुआ कि इस बार कल्पना ने शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए 76वीं रैंक हासिल की। कल्पना के पति आईएएस अफसर हैं और वर्तमान में बिहार के रोहतास जिले में एसडीएम के पद पर नियुक्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें