फोटो : सोनीपत लघु सचिवालय में वीडियो कांफ्रेंस के दौरान उपायुक्त नेहा सिंह व अन्य अधिकारी। स
सोनीपत। उपायुक्त नेहा सिंह ने निर्देश दिए कि सीएम विंडो पर आने वाली प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उसका समाधान प्राथमिकता से करें ताकि शिकायतकर्ता को समस्या से निजात मिल सके। शिकायतों के निवारण को लेकर अगर किसी अधिकारी ने लापरवाही की तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
सीएम विंडो की शिकायतों की समीक्षा को लेकर शुक्रवार को मानव संसाधन विकास विभाग (एचआरडी) के आयुक्त एवं सचिव, फूलचंद मीणा ने वीडियो कांफ्रेंस के जरिए जरूरी निर्देश दिए। उसके बाद उपायुक्त नेहा सिंह ने जिन-जिन विभागों की शिकायतें लंबित है उन सभी शिकायतों की समीक्षा की।
बैठक के दौरान डीडीपीओ, तहसीलदार, बीडीपीओ, एलडीएम, यूएलबी व अन्य विभागों को उनकी लंबित शिकायतों को लेकर निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वह तीन दिन के अंदर ओवरड्यू शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए एमिनेंट पर्सन के हस्ताक्षर पश्चात पोर्टल पर एटीआर अपलोड करें अन्यथा संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
उपायुक्त ने बीडीपीओ को निर्देश दिए कि वह 14 जुलाई तक अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करें। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह आपसी समन्वय के साथ कार्य करें जिससे शिकायतों का निवारण जल्द किया जा सके।
इस अवसर पर सीटीएम सिमरन, चीनी मिल की प्रबंध निदेशक डाॅ. अनमोल, एसीपी राजदीप मोर, डीडीपीओ मनीष मलिक, सिविल सर्जन डाॅ. अनुराधा जैन, डीएसओ मनोज कुमार, डीटीपी नीलम शर्मा व तहसीलदार कीर्ति भी मौजूद रहे।