फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: तेज रफ्तार ब्रेजा की टक्कर से ईको कई बार पलटी, दोनों चालक बाल-बाल बचे

Sat, 11 Jul 2026 03:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
गोहाना में पानीपत रोड पर हादसे के बाद क्षतिग्रस्त अवस्था में खड़ी इको गाड़ी। संवाद
विज्ञापन
गोहाना। गोहाना-पानीपत रोड पर सुबह एक ईको और ब्रेजा कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में इको कई बार पलट गई और पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि दोनों वाहनों के चालक सुरक्षित बच गए।
विज्ञापन

सिरसाढ़ गांव निवासी राजेश अपनी ईको गाड़ी लेकर गोहाना की ओर आ रहा था। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रही ब्रेजा कार ने इको को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि इको सड़क पर कई पलटियां खा गई।
हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और दोनों चालकों को बाहर निकाला। ब्रेजा कार करनाल की बताई जा रही है। दुर्घटना में दोनों वाहनों को नुकसान पहुंचा, जबकि इको सबसे अधिक क्षतिग्रस्त हुई।

गोहाना में पानीपत रोड पर हादसे के बाद क्षतिग्रस्त अवस्था में खड़ी इको गाड़ी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें