सांसद रमेश कौशिक का स्वागत करती विधायक निर्मल चौधरी व पानीपत नगर निगम मेयर अवनीत कौर। संवाद
- फोटो : Sonipat
सांसद रमेश कौशिक ने कहा कि 4 अप्रैल को सोनीपत के सेक्टर-15 में जनसभा के दौरान केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम में पहुंचने का न्योता दिया।
सांसद रमेश कौशिक शनिवार को विधायक निर्मल चौधरी के आवास पर कार्यकर्ताओं की बैठक ले रहे थे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह ज्यादा संख्या में जनसभा में पहुंचकर हलके के लोगों की उपस्थिति दर्ज करवाएं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व से लोकसभा क्षेत्र में राजमार्गों का विस्तार किया जा रहा है। एनएच-44 पर कुछ फ्लाईओवर निर्माणाधीन हैं, उनका भी जल्द ही निर्माण पूरा हो जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह गांवों में जाकर भाजपा सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी देकर चार अप्रैल को होने वाली जनसभा में पहुंचने का न्योता दें। विधायक निर्मल चौधरी ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार जनता की सुविधाओं को लेकर प्रयासरत हैं। जितने विकास कार्य मौजूदा सरकार में हो रहे हैं, उनकी तुलना करना मुश्किल है। इस दौरान पानीपत नगर निगम के मेयर अवनीत कौर, अरुण त्यागी, योगेश कौशिक, भूषण हसीजा, रामकुमार धनखड़, भोपाल रापरिया आदि मौजूद रहे।