फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवार तोड़ घर में घुसी रोडवेज बस, 9 साल की लड़की समेत दो घायल

विज्ञापन
गांव लड़सौली में जीटी रोड के पास बने एक घर में दीवार तोड़कर घुसी रोडवेज बस। - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
सोमवार सुबह दिल्ली से मनाली जा रही रोडवेज बस का संतुलन अचानक से बिगड़ गया। संतुलन बिगडने से बस जीटी रोड के साथ लगते लड़सौली गांव स्थित एक घर में दीवार तोड़ कर जा घुसी। बस घर में घुसने से दीवार के साथ खड़ा एक व्यक्ति व 9 साल की बच्ची घायल हो गए, जिनको उपचार के लिए गन्नौर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार दिल्ली से मनाली जा रही हरियाणा रोडवेज की बस लड़सौली गांव निवासी साहब सिंह के घर में जा घुसी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और यात्रियों को बस से बाहर निकाला। इस हादसे में मकान के पास मौजूद ग्रामीण सहज राम व 9 वर्षीय बच्ची घायल हो गई। बस चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस को मामले में लिखित में कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें