फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को झांसे में लेकर 65 हजार रुपये ले उड़े दो युवक

विज्ञापन
बैंक में लगे सीसीटीवी में दिखाई देते संदिग्ध। - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
सांपला मार्ग पर स्थित पंजाब नेशनल बैंक में पैसे जमा करने के लिए गए युवक को झांसे में लेकर दो युवकों ने 65 हजार रुपये ले उड़े। युवक को जब इसका पता लगा तो वारदात करने वाले युवक जा चुके थे। युवक ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। साथ ही सीसीटीवी फुटेज भी निकलवाई है, जिसमें संदिग्ध दिख रहे हैं।
विज्ञापन

झज्जर के गांव जसौर खेड़ी निवासी किसान ललित ने बताया कि वह सोमवार को खरखौदा शहर में सांपला मार्ग पर स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में आया था। उसने कहना कि उसे उसके भाई ने रोहतक निवासी एक युवक के खाते में 65 हजार रुपये जमा करने के लिए भेजे थे। इसी दौरान बैंक में दो युवकों ने फार्म भरने की बात कहकर उससे पेन मांगा और बात करने लगे। इसके बाद उसे पता ही नहीं चला कि वह कब उनके साथ बैंक से बाहर निकला और दिल्ली मार्ग पर स्थित सब्जी मंडी के बाहर जा पहुंचा। बाद में अचानक सकी तंद्रा टूटी तो उसे पता लगा कि उसकी नकदी गायब है। उसने तुरंत पुलिस को मामले से अवगत करवाया। ललित का कहना है दोनों युवक बैंक में थे। बैंक में लगे सीसीटीवी फुटेज में भी दिख रहे हैं। इसके साथ ही उनके साथ एक तीसरा व्यक्ति होने का भी उन्हें संदेश है। मामले की शिकायत पर पुलिस जांच में जुट गई है और बैंक की सीसीटीवी फुटेज के साथ ही दुकानों के बाहर लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगालने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें