फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदू संस्था के स्कूल में प्राचार्य पर दो शिक्षिकाओं ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप, प्रधान ने मामला दबाकर नौकरी से हटाया

विज्ञापन
स्कूल में जांच करने जाती पुलिस टीम। - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
सोनीपत। हिंदू शिक्षण संस्था के एक स्कूल की दो शिक्षिकाओं ने प्राचार्य पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। शिक्षिकाओं का आरोप है पहले फोन पर परेशान किया करता था और अब अपने कक्ष में बुलाकर अश्लील बात करने लगा। आरोप है कि उन्हें लंबे समय से प्रताड़ित किया जा रहा था। मामले की शिकायत संस्था के प्रधान से भी की थी, लेकिन कोई कार्रवाई करने के बजाय उन्हें ही नौकरी से हटा दिया गया। जिस पर उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

स्कूल की दो शिक्षिकाओं ने पुलिस को बताया कि वह कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों को पढ़ाती थीं। शिक्षिका ने आरोप लगाया है कि सितंबर, 2019 में स्कूल के प्राचार्य ने उनका उत्पीड़न करना शुरू किया था। प्राचार्य छुट्टी के बाद घर जाने पर उनके पास फोन कर अक्सर उल्टी-सीधी बातें करने लगा। इसके अलावा उन्हें दिन में कई बार ऑफिस में बुलाया जाता और उनके साथ अश्लील बातें की जातीं। लगातार प्रताड़ना से तंग आकर उन्होंने परिजनों को अवगत कराया था। जिस पर मामले से उन्होंने स्कूल की प्रबंधक समिति हिंदू संस्था के प्रधान को भी लिखित शिकायत दी थी। उसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। दोनों ने उनसे मुलाकात भी की, बावजूद इसके प्राचार्य पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। शिकायत में शिक्षिकाओं ने आरोप लगाया कि शनिवार को उन्हें ही विद्यालय से निकाल दिया गया। शिकायत मिलने पर थाना सिटी पुलिस ने स्कूल पहुंचकर पूछताछ भी की और बाद में शिक्षिका के बयान पर प्राचार्य के खिलाफ भादसं की धारा 354ए व 509 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
--
दोनों शिक्षिकाओं ने शिकायत दी थी। प्राचार्य ने भी दोनों शिक्षिकाओं पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया था। उप प्रधान से इसकी जांच कराई गई थी। जिसमें स्कूल के स्टाफ बातचीत की गई थी। दोनों शिक्षिकाओं के साथ 31 जनवरी तक का अनुबंध था, इसलिए अनुबंध पूरा होने पर उन्हें हटाया गया है। जबकि वह स्थायी करने का दबाव बना रही थीं। इस तरह दबाव में किसी को स्थायी नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

पवन गुप्ता, प्रधान, हिंदू संस्था।
सोनीपत में हिंदू संस्था के 16 शिक्षण संस्थान
सोनीपत मेें जिस स्कूल के प्राचार्य पर आरोप लगाए गए हैं उस संस्था के करीब 16 शिक्षण संस्थान हैं। उन्हीें शिक्षण संस्थानों में से एक के प्राचार्य पर यह आरोप लगाए गए हैं।
--
शिक्षिका ने स्कूल प्राचार्य के खिलाफ शिकायत दी थी। उन्होंने प्राचार्य पर आरोप लगाए हैं। जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की पूरी निष्पक्षता के साथ जांच की जाएगी। जल्द मामले में ठोस कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन

-सत्यवान, थाना प्रभारी सिटी सोनीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें