सोनीपत। गांव बैंयापुर खुर्द से पार्टी के बहाने घर से बुलाकर किशोर की हत्या करने के मामले में पुलिस ने दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी बंदेपुर निवासी आकाश और गांव बैंयापुर खुर्द निवासी सागर है।
बैंयापुर खुर्द निवासी नरेंद्र ने 17 मई को बताया था कि उनका इकलौता बेटा अजय (17) 16 मई की रात को दोस्त की जन्मदिन पार्टी में जाने की बात कहकर घर से निकला था। बाद में रात करीब डेढ़ बजे घर के बाहर लहूलुहान हालत में पड़ा मिला था। उनके शरीर पर मारपीट करने के निशान थे। परिजन उन्हें नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे थे। जहां से उसे रेफर कर दिया गया था। बाद में उपचार के दौरान अजय की खानपुर मेडिकल में दम तोड़ दिया। अजय ने मरने से पहले तीन युवकों के नाम बताएं थे। सिविल लाइन थाना पुलिस ने पिता के बयान पर तीन युवकों को नामजद कर लिया था। अब जांच अधिकारी राकेश की टीम ने लक्की, वीरेंद्र उर्फ बबला और दीपक उर्फ माडल, लोकेश उर्फ अंकल को काबू किया था। अब आकाश और सागर को गिरफ्तार किया है।