फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: प्रशासनिक दरबार में उठा गली निर्माण में अनियमितता का मुद्दा

Mon, 22 Jul 2024 11:01 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 20- सोनीपत के लघु सचिवालय में समाधान शिविर के दौरान लोगों की शिकायत सुनते उपायुक्त डॉ. मनो
विज्ञापन
सोनीपत। लघु सचिवालय में लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए लगाए गए शिविर में सोमवार को 182 शिकायतें पहुंची। उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने 182 शिकायतों में से 14 का मौके पर समाधान किया। शेष 168 शिकायतों के समाधान के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

शिविर के दौरान कृपाल नगर व कबीरपुर रोड स्थित विकासपुरी के लोगों ने प्रशासनिक अधिकारियों के सामने गली निर्माण में अनियमितता का आरोप लगाया। सतनारायण आंतिल, रमेश कुमार, रामअवध, जगदीश व रामेहर ने बताया कि कबीरपुर रोड कृपाल आश्रम से आईटीआई बाईपास स्थित सोढ़ी पेट्रोल पंप तक गली का निर्माण किया जा रहा है। ठेकेदार गली निर्माण में अनियमितता बरत रहा है। इस मुख्य गली में कई छोटी गलियां आकर मिलती हैं। मुख्य गली के लेवल को पहले की अपेक्षा ज्यादा ऊंचा उठा दिया गया है, जबकि छोटी गलियों का लेवल नीचे है। बारिश के दौरान कृपाल चौक सहित गलियों में जलभराव की स्थिति बनेगी। साथ ही निकासी में भी बाधा आएगी। उन्होंने कहा कि कृपाल आश्रम में बाहर से भी साधकों का आना-जाना लगा रहता है। ऐसे में स्थानीय लोगों के साथ बाहर से आने वाले साधकों को भी परेशानी झेलनी पड़ेगी। आरोप है कि दो-तीन लोगों के स्वार्थ के चलते ठेकेदार अन्य लोगों की मांग को अनसुना कर रहा है। उनकी मांग है कि जब तक ठेकेदार गली के लेवल को पहले के समान नहीं करता, तब तक उसे निर्माण कार्य का भुगतान न किया जाए। उपायुक्त ने लोगों को जल्द समाधान का आश्वासन दिया।
शिविर में 10 जून से अब तक कुल 3738 शिकायतें आई। इनमें से 1270 का मौके पर समाधान किया गया, 2416 शिकायतों के समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। साथ ही 52 शिकायतों को रिजेक्ट किया गया है। इस दौरान नगर निगम आयुक्त विश्राम मीणा, अतिरिक्त उपायुक्त अंकिता चौधरी, डीसीपी नरेंद्र सिंह, एसडीएम अमित कुमार, डीआरओ हरिओम अत्री व डीडीपीओ जितेंद्र कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो 20- सोनीपत के लघु सचिवालय में समाधान शिविर के दौरान लोगों की शिकायत सुनते उपायुक्त डॉ. मनो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें