फोटो 02: सोनीपत के गन्नौर शहर में बैठक करते गन्नौर व्यापार मंडल के पदाधिकारी व दुकानदार। संवाद
गन्नौर। व्यापार मंडल गन्नौर के विरोध के बावजूद बुधवार को गन्नौर व्यापार मंडल के नाम से गठित हुई नई कार्यकारिणी की बैठक अध्यक्ष बिल्लू सैनी के प्रतिष्ठान में हुई। बिल्लू सैनी ने कहा कि गन्नौर व्यापार मंडल और व्यापार मंडल गन्नौर दोनों अलग-अलग संगठन हैं।
व्यापार मंडल गन्नौर और व्यापार मंडल सोनीपत से उनका कोई लेना-देना नहीं है। उनका संगठन गन्नौर के व्यापारियों के लिए अलग से काम करेगा।
पहले से बने व्यापार मंडल गन्नौर के पदाधिकारी समस्याएं सुनने के लिए कभी नहीं पहुंचते हैं। व्यापारियों ने गन्नौर व्यापार मंडल के नाम से अलग संगठन खड़ा किया है जिसे अब पंजीकृत भी करवाया जा रहा है। इस दौरान उप प्रधान राकेश गर्ग को उप प्रधान व अन्य भी मौजूद रहे।