गोहाना। थाना बरोदा की पुलिस ने हरियाणवी सिंगर पर जानलेवा हमला करने के मामले में नामजद दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है मगर मुख्य आरोपी अभी भी गिरफ्त से दूर है।
हरियाणवी सिंगर गांव बरोदा के अमित उर्फ मीता ने 24 जुलाई को पुलिस को शिकायत दी थी कि वह अपने चचेरे भाइयों के साथ गांव के पास निर्माणाधीन फार्म हाउस पर काम कर रहे थे। उसी समय मंजीत आया और विधानसभा चुनाव की रंजिश में पिस्तौल से उस पर गोली चला दी मगर वह बच गया।
इस मामले में पुलिस ने सोमवार को दो और आरोपियों विजय निवासी अहुलाना व अजय निवासी गांव बरोदा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।