सोनीपत। नेशनल हाईवे-44 पर नाथूपुर के पास हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई जबकि साथी घायल हो गया। मूलरूप से यूपी के जिला उन्नाव हाल कुंडली निवासी महेंद्र प्रताप (32) व उनके साथी रवि राई औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्टरी से दिल्ली की तरफ जा रहे थे। नाथूपुर फ्लाईओवर के पास तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें चपेट में ले लिया। हादसे में दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। राहगीरों ने दोनों को दिल्ली के नरेला स्थित सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र अस्पताल लेकर गए, जहां पर उपचार के दौरान महेंद्र प्रताप ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।