फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: जानलेवा हमला करने के दो और आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। शहर थाना गोहाना पुलिस ने गांव वजीरपुरा में पुरानी रंजिश के चलते हुए जानलेवा हमला करने के मामले में सोमवार रात दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी सतबीर व कर्मबीर गांव वजीरपुरा के रहने वाले हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार 21 फरवरी 2025 को गांव वजीरपुरा निवासी अनिल ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी कि पुरानी रंजिश के चलते शिव मंदिर चौक पर उनके भाइयों के साथ झगड़ा किया गया। सूचना मिलने पर वह अपने भाई के साथ मौके पर पहुंचे तो आरोपियों ने रास्ता रोककर हमला कर दिया।
आरोप है कि धारदार हथियार और लाठी-डंडों से हमला किया गया। शोर सुनकर छुड़ाने आए उनके पिता और चाचा के साथ भी मारपीट की गई। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गए थे। पुलिस जांच के दौरान पहले पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें