फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat: फ्लिपकार्ट में काम करने वाले दो युवकों की सड़क हादसे में मौत, देर रात घर लाैटते समय हुआ हादसा

Mon, 21 Oct 2024 11:13 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत

सार

प्रवीन (28) व दीपक सोनीपत में फ्लिपकार्ट में काम करते थे। रविवार आधी रात को प्रवीन व दीपक बुलेट बाइक पर सवार होकर सोनीपत से गांव महावटी आ रहे थे। जब वह बड़ी स्थित काली माता मंदिर के सामने पहुंचे तो उनकी बाइक को किसी वाहन ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
हादसे में मारे गए युवक - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनीपत में नेशनल हाईवे-44 पर गांव बड़ी स्थित काली माता मंदिर के सामने एक वाहन की टक्कर से बुलेट बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। दोनों साथी फ्लिपकार्ट में काम करते थे। सूचना के बाद पहुंची बड़ी थाना पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन


पानीपत के गांव महावटी निवासी दीपक ने बड़ी थाना पुलिस को बताया कि उनके भाई प्रवीन (28) व गांव के ही दीपक सोनीपत में फ्लिपकार्ट में काम करते थे। उनके भाई प्रवीन बुलेट बाइक लेकर ड्यूटी पर गए थे। रविवार आधी रात को प्रवीन व उनके साथी दीपक बुलेट बाइक पर सवार होकर सोनीपत से गांव महावटी आ रहे थे। जब वह बड़ी स्थित काली माता मंदिर के सामने पहुंचे तो उनकी बाइक को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे में दोनों की मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दिया है। नागरिक अस्पताल में दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें