फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से दो की मौत, 22 नए पॉजिटिव मिले, 36 मरीज ठीक हुए

विज्ञापन
Two died of corona, 22 new positives found, 36 patients recovered
विज्ञापन
सोनीपत। जिले में कोरोना पॉजिटिव मिलने का सिलसिला जारी है तो कोरोना से दो महिलाओं की मौत भी हुई है। कोरोना से मरने वाली वेस्ट रामनगर की बुजुर्ग व कमासपुर की महिला है। यहां शुक्रवार को 22 नए कोरोना पॉजिटिव मिले, जिससे कोरोना पॉजिटिव की संख्या 3450 तक पहुंच गई है। शुक्रवार को 36 मरीजों के ठीक होने पर छुट्टी मिल गई है। इस तरह 3021 मरीज ठीक हो चुके है और 391 का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

डीसी श्यामलाल पूनिया ने बताया कि कोरोना से दो महिलाओं की मौत हुई है। इनमें वेस्ट रामनगर की 65 वर्षीय वृद्ध महिला व कमासपुर गांव की 59 वर्षीय महिला की मौत हुई है। इनके साथ ही अब जिला में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 38 हो गया है।
शहरी क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर-12 में एक मरीज, इंद्रपुरी में एक, कल्याण नगर में एक, न्यू जीवन नगर में एक, मॉडल टाउन में एक, भगत कालोनी में एक, चावला कालोनी में एक, तारा नगर में एक, जाजी गांव में चार, गन्नौर की सुनार वाली गली में एक, खरखौदा के वार्ड-13 में दो, वार्ड-7 में एक, बजाना खुर्द में एक, रसोई में एक, रिढ़ाऊ में एक, मलिकपुर में एक मरीज मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें