फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूध के कंटेनर में शराब सप्लाई करने का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, दिल्ली के साथ नोएडा में भी होनी थी सप्लाई

विज्ञापन
अवैध शराब सप्लाई करने के आरोप में गिरफ्तार आरोपी। - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
खरखौदा। गांव सैदपुर नाके पर जांच के दौरान दूध के कंटेनर में पकड़ी गई तस्करी की शराब के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी झज्जर के गांव आसौदा निवासी अमरजीत उर्फ सोनू को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपी ने बताया है कि शराब की सप्लाई दिल्ली के साथ आगे नोएडा में भी होनी थी। पुलिस मामले में एनवी व एडीएस डिस्टिलरी प्रबंधन की भूमिका का भी पता लगाएगी।
विज्ञापन

सैदपुर चौक से 9 अगस्त की रात को दूध के कंटेनर से 790 पेटी अवैध शराब बरामद की थी। चालक राजस्थान के जिला अलवर के गांव पतलिया निवासी नरेश कुमार व क्लीनर अलवर के हरसौली निवासी कालूराम को गिरफ्तार किया तो उस शराब को आसौदा निवासी सोनू की बताया। पुलिस ने अब सोनू उर्फ अमरजीत को भी गिरफ्तार कर लिया है, जिसे दो दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि शराब को दिल्ली व नोएडा के लिए भेजा था। उससे पता लगाया जाएगा कि मामले में अन्य कौन संलिप्त है।
एनवी व एडीएस स्प्रिट डिस्टिलरी की भूमिका का पता लगाएगी पुलिस
कंटेनर में मिली शराब अंबाला के बडौली स्थित एनवी डिस्टिलरी और झज्जर के बुपनिया स्थित एडीएस स्प्रिट डिस्टिलरी की थी। अब पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के बाद जांच का दायरा बढ़ाएगी। पुलिस जांच करेगी कि तस्करी के लिए शराब की सप्लाई सीधे डिस्टिलरी से तो नहीं हो रही थी। इसमें किसी बिचौलिया की भूमिका का भी पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें