फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग-अलग सड़क हादसों में दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची मुरथल व कुंडली थाना पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस मामलों की जांच कर रही है।
विज्ञापन

बिहार के जिला खगरिया के गांव मुर्राघाट निवासी किशोरी सिंह ने मुरथल थाना पुलिस को बताया कि वह कई साल से अपने भाई अजय के साथ खुर्मपुर में जितेंद्र चौहान के मकान में किराए पर रहते हैं। वह शनिवार दोपहर में अपने भाई के साथ मुरथल गए थे। वहां पर वह दोनों सुखदेव ढाबे के सामने हाईवे को पार कर रहे थे। इसी दौरान बोलेरो ने उन्हें टक्कर मार दी। उससे अचानक पीछे हट जाने के कारण ज्यादा चोट नहीं आईं, लेकिन अजय को सीधी टक्कर लगी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक भाग गया। अस्पताल ले जाते उसके भाई की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
वहीं दूसरी घटना केएमपी पर टोल प्लाजा के पास हुई। अज्ञात वाहन ने एक युवक को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शवके चेहरे के ऊपर से वाहन का पहिया गुजरने से उसका चेहरा पहचान लायक नहीं बचा। सूचना पाकर पहुंचे एम्बुलेंस चालक सुनील कुमार ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने शव को पोटस्मार्टम के लिए रखवा दिया है। शव की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें