संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। जिले में डेंगू के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। डेंगू के और दो मरीज मिले हैं जिससे अब इनकी संख्या बढ़कर 70 पहुंच गई है। अब तक 14 मरीज मलेरिया और तीन मरीज चिकनगुनिया से पीड़ित मिल चुके है। विभाग की तरफ से संदिग्ध स्थानों पर फॉगिंग करवाई जा रही है। ताकि बढ़ते मामलों पर नियंत्रण किया जा सके।
डेंगू की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर लोगों की जांच कर रही हैं और उन्हें डेंगू से बचाव के उपायों के बारे में जागरूक कर रही हैं। विशेष रूप से मच्छरों के लारवा को नष्ट करने और पानी जमा न होने देने पर जोर दिया जा रहा है।
जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आशा सहरावत ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को बुखार, सिरदर्द, बदन दर्द या प्लेटलेट्स की संख्या घटने जैसे लक्षण दिखाई दें तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जाकर जांच कराएं।
विभाग की तरफ से अब तक डेंगू के 2312 सैंपल व मलेरिया के 157859 सैंपल व चिकिनगुनिया के 48 सैंपल लिए जा चुके है। 1414 लोगों को नोटिस जारी किए जा चुके है।