फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाविद्यालयों में दाखिले के लिए दो दिन शेष

विज्ञापन
हिंदू महाविद्यालय में दाखिला लेने पहुंची छात्रा के प्रमाण पत्रों की जांच करते प्राध्यापक। संवा? - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
सोनीपत। महाविद्यालयों में दाखिल के लिए जारी की गई पहली कट ऑफ में स्थान बनाने वाले विद्यार्थियों के पास दाखिला सुनिश्चित करने के लिए महज दो दिन का समय शेष है। उसके बावजूद विद्यार्थी दाखिले को लेकर गंभीर नहीं है। महाविद्यालयों में फीस जमा करवाने के लिए दिन भर में 35 से 40 विद्यार्थी ही पहुंच रहे हैं। महाविद्यालय प्रबंधन इसके पीछे डीयू की कट ऑफ जारी न होने को मुख्य कारण मान रहे है।
विज्ञापन

उच्चतर शिक्षा निदेशालय द्वारा महाविद्यालयों में स्नातक पाठ्यक्रम को छोड़ अन्य पाठ्यक्रमों की पहली कट ऑफ 11 सितंबर को जारी की थी। 13 सितंबर को स्नातक पाठ्यक्रम के साथ ही अन्य कोर्सों की संशोधित मेरिट लिस्ट जारी की गई। पोर्टल में तकनीकी खामी को देखते हुए फीस जमा करवाने की समय सीमा 15 सितंबर से बढ़ाकर 18 सितंबर कर दी गई थी। वहीं दूसरी कट ऑफ के शेडयूल में भी बदलाव किया गया। 17 सितंबर को लगने वाली कट ऑफ 21 सितंबर को लगेगी।
मनपसंद कॉलेज में नंबर नहीं आया तो घबराएं नहीं, पहले दाखिला सुनिश्चित करें
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के दौरान विद्यार्थियों ने एक से अधिक महाविद्यालयों में आवेदन किया था। पहली कट ऑफ में मनपसंद कॉलेज को छोड़ किसी अन्य कॉलेज में नाम आने के बाद विद्यार्थी असमंजस में है कि दाखिला लें या न लें। विद्यार्थियों की परेशानी को दूर करते हुए विशेषज्ञों ने कहा है कि अगर किसी विद्यार्थी ने तीन कॉलेजों में आवेदन किया था और उसका नाम दूसरे या तीसरे कॉलेज में आया है, जबकि विद्यार्थी पहले नंबर के कॉलेज में दाखिला लेना चाहता है तो उसे पोर्टल पर जाकर डेफर पर क्लिक करना होगा। अगर विद्यार्थी का नाम उसी कॉलेज में आया है, जो उसने पहले नंबर पर भरा था और वह दूसरे या तीसरे नंबर के कॉलेज में दाखिला लेना चाहता है तो विद्यार्थी को पहले कॉलेज में फीस जमा करवाकर दाखिला लेना होगा। 28 सितंबर को रिक्त सीटें रहने पर पोर्टल दोबारा खोला जाएगा। उस समय विद्यार्थी मनपसंद कॉलेज में दाखिले के आवेदन कर सकता है। उस स्थिति में विद्यार्थी का पहले कॉलेज में लिया गया दाखिला निरस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

नाम कटवाने पर निर्धारित शुल्क छोड़ वापस कर दी जाती है फीस
महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय द्वारा जारी नियमों के अनुसार अगर कोई विद्यार्थी दूसरे कॉलेज में दाखिला लेना चाहता है तो उसे निर्धारित शुल्क काटकर शेष फीस वापस कर दी जाती है। नियम के अनुसार यदि विद्यार्थी फीस जमा करवाने के 7 दिन के अंदर नाम कटवाता है तो एक हजार रुपये काटकर शेष फीस लौटा दी जाती है। अगर 7 दिन के बाद नाम कटवाता है तो उसे कुल फीस का 25 प्रतिशत शुल्क जमा करवाना होता है।
आरक्षित वर्ग को जमा करवाना होगा आय प्रमाण पत्र
महाविद्यालयों मेें आरक्षित वर्ग को दाखिले में छूट प्रदान की गई है। शून्य बैलेंस पर दाखिला लेने वाले आरक्षित वर्ग के विद्यार्थियों को 1 अप्रैल 2021 के बाद बना हुआ आय प्रमाण पत्र जमा करवाना होगा। जिसमें परिवार की कुल आय 2.5 लाख रुपये से कम होनी चाहिए।
वर्जन
कोरोना महामारी के कारण इस बार 12वीं कक्षा के सभी विद्यार्थियों को बेहतर अंकों के साथ पास किया गया है। अधिकतर विद्यार्थियों ने डीयू में दाखिले के लिए आवेदन किया हुआ है। डीयू की कट ऑफ जारी नहीं हुई है। विद्यार्थी डीयू की कट ऑफ जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। यही कारण है कि अभी जिले के महाविद्यालयों में दाखिले के लिए कम विद्यार्थी पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

- डॉ. बीके गर्ग, प्राचार्य, हिंदू महाविद्यालय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें