सोनीपत। दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता में जीवीएम कन्या महाविद्यालय की खिलाड़ियों ने 12वीं नेशनल ओपन क्योरुगी और पूमसे ताइक्वांडो चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीते हैं। प्रतियोगिता में देशभर से आए खिलाड़ियों ने भाग लिया था।
प्राचार्य डॉ. मंजुला स्पाह ने बताया कि 13 से 15 मई तक आयोजित प्रतियोगिता में उनके कॉलेज की एमए अंग्रेजी विषय की छात्रा संजना ने पूमसे स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। वहीं, बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा सिमरन ने भी अंडर-67 किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदक जीता।
संस्था के अध्यक्ष डॉ. ओपी परूथी व प्राचार्य डॉ. मंजुला स्पाह, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। डॉ. ओपी परूथी ने कहा कि खेल गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।