फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: राज्यस्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में खेल विश्वविद्यालय राई की दो मुक्केबाजों ने जीते पदक

Sat, 09 Nov 2024 01:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
राई। हरियाणा खेल विश्वविद्यालय, राई की दो मुक्केबाजों ने राज्यस्तरीय महिला बॉक्सिंग प्रतियोगिता में पदक जीतकर मान बढ़ाया है।
विज्ञापन

रोहतक स्थित एनबीए राजीव गांधी खेल स्टेडियम में हरियाणा बॉक्सिंग एसोसिएशन की तरफ से 3 से 7 नवंबर तक प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें प्रदेश भर से मुक्केबाजों ने प्रतिभागिता की थी। खेल विश्वविद्यालय के कुलपति अशोक कुमार ने मुक्केबाजों को बधाई दी है।
कुलपति अशोक कुमार ने बताया कि मुक्केबाज मोहिनी ने 52 किलो भार वर्ग में शानदार खेल दिखाते हुए स्वर्ण पदक जीता। वहीं, विशु राठी ने 57 किलो भार में रजत पदक जीता। उन्होंने बताया कि मोहिनी व विशु विश्वविद्यालय में बैचलर ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट साइंस (बीपीईएस) के प्रथम वर्ष में पढ़ती है। दोनों रोहतक स्थिति साई केंद्र में अभ्यास करती हैं। उन्होंने बताया कि मुक्केबाजों के बेहतर प्रदर्शन की बदौलत उनका चयन राष्ट्रीय महिला बॉक्सिंग प्रतियोगिता में हुआ है। मोहिनी और विशु ने बताया कि वह सुबह-शाम अभ्यास के बाद पढ़ाई के लिए समय निकालती हैं। दोनों मुक्केबाज ऑनलाइन माध्यम से अपनी पढ़ाई करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अशोक कुमार ने बताया कि खेल विश्वविद्यालय का उद्देश्य खिलाड़ियों की समग्र उन्नति है। चाहे खेल हो या शिक्षा, दोनों को ध्यान में रखते हुए ही हमने पाठ्यक्रम तैयार किए हैं। उत्कृष्ट खिलाड़ियों को विश्वविद्यालय में न रहकर भी पढ़ाई का अवसर हाइब्रिड मोड के तहत देते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें