फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: शिविर में लोगों ने आठ शिकायतें दर्ज कराईं, मौके पर समाधान नहीं हो रहा

Sat, 09 Nov 2024 01:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। नगर निगम कार्यालय में शुक्रवार को समाधान शिविर लगाया गया। इनमें उप निगम आयुक्त हरदीप सिंह ने जनशिकायतें सुनीं। सुबह 9 से 11 बजे तक लगाए गए शिविर में आठ लोगों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराई, इनमें से किसी का मौके पर समाधान नहीं किया जा सका।
विज्ञापन

उप निगमायुक्त हरदीप सिंह ने बताया कि अगर किसी व्यक्ति को शहरी स्थानीय निकाय से संबंधित कोई समस्या है तो वह नगर निगम सोनीपत, नगर परिषद गोहाना, नगरपालिका खरखौदा, गन्नौर व कुंडली में आयोजित समाधान शिविरों में लिखित शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। शिविर में दर्ज की जाने वाली शिकायतों पर कार्रवाई कर उनका समाधान करने का प्रयास किया जाता है। शुक्रवार को नगर निगम में आयोजित समाधान शिविर में प्रॉपर्टी आईडी, स्ट्रीट लाइट, सीवर आदि से संबंधित आठ शिकायतें प्राप्त हुई। बाकी किसी भी कार्यालय में शिकायत प्राप्त नहीं हुई। इस दौरान कार्यकारी अभियंता विशाल गर्ग सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें