फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल

Mon, 07 Oct 2024 05:24 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। महम रोड पर गांव आहुलाना स्थित चीनी मिल के पास कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार दो युवक घायल हो गए। घायलों को गोहाना के नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया गया। जिनमें एक युवक की गंभीर हालत को देखते हुए रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। थाना बरोदा पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव मदीना निवासी अंकित ने बताया कि वह 30 सितंबर को गांव के मोहित के साथ बाइक पर गोहाना आए थे। वह जब गोहाना से वापस गांव जा रहे थे तो गांव आहुलाना में चीनी मिल के पास तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार चालक कार सहित भाग गया। हादसे में दोनों घायल हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें