फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: दुकानदार से रुपये लूटने के दो आरोपी गिरफ्तार

Mon, 04 Nov 2024 12:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। शहर थाना पुलिस ने हथियार दिखाकर दुकानदार से 20 हजार रुपये लूटने के मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी श्याम नगर निवासी साहिल व अनुराग उर्फ पहलवान हैं। पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन


बत्रा कॉलोनी निवासी संजय उर्फ बिट्टू ने 16 अक्तूबर को शिकायत दी थी कि बुधवार सुबह वह अपनी दुकान पर थे। इसी दौरान श्याम नगर निवासी अनुराग, साहिल और मोहित धारदार हथियार लेकर दुकान में घुस आए थे। आरोपियों ने उन्हें धमकी देकर काउंटर से 20 हजार रुपये की नकदी निकाल ली थी। वह जब शोर मचाने लगे तभी आरोपियों ने धमकी दी थी कि यदि पुलिस के पास गए तो जान से मार दिए जाओगे। डर के चलते वह चुप रहे। इसके बाद आरोपी भाग गए थे। इस पर शहर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। अब पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी साहिल व अनुराग उर्फ पहलवान को गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें अदालत में पेश करके एक दिन के रिमांड पर लिया है। इससे पहले आरोपी छिछड़ाना निवासी मोहित उर्फ झाई को गिरफ्तार किया था। जिसे एक दिन के रिमांड के बाद अदालत में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें