फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: छठ के लिए खरीदारी शुरू, फलों व पूजन सामग्री की बढ़ी मांग

Mon, 04 Nov 2024 12:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। छठ पर सूप, फल, गन्ना, पूजन सामग्री आदि की मांग अधिक होती है। नहाय-खाय के साथ मंगलवार से छठ महापर्व की शुरुआत होगी। ऐसे में लोगों ने खरीदारी करनी शुरू कर दी है। सब्जी मंडी सहित विभिन्न जगह लगे बाजार में श्रद्धालु छठ पर्व का सामान खरीदते नजर आए। फिलहाल त्योहारी सीजन में डिमांड के अनुसार फलों के दाम स्थिर हैं।
विज्ञापन

दिवाली के बाद छठ पर्व को लेकर बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। महिलाएं बाजार में बच्चों के लिए नए कपड़े व अपने लिए नई साड़ियों की खरीदारी में जुटी हैं। नारियल, गन्ना, बांस के बर्तन, टोकरी सहित अन्य पूजा सामग्री से कई जगह स्टाॅल लगने लगे हैं। दुकानदार दिनेश कुमार, दीपक व नरेश ने बताया कि छठ पूजन सामग्री के दाम में पिछले साल की अपेक्षा 15 फीसदी बढ़ोतरी हुई है। छठ महापर्व को लेकर फलों के साथ नारियल, केला, सेब, अनार, गन्ना, अमरूद, अनानास, अदरक, सिंघाड़ा, आंवला सहित पूजन सामग्री की मांग बढ़ने लगी है। बाजार में सोमवार से ग्राहकों की भीड़ बढ़ जाएगी। उम्मीद है कि इस बार छठ महापर्व पर आमदनी बढ़ सकती है। दुकानदार अजय कुमार ने बताया कि इस बार छेटा 200 से 250 रुपये, कुनिया 120 से 150, डगरा 150, नारियल 30 से 50, संतरा 80 से 100, सेब 100 से 120, अनार 200 से 250, सिंघाड़ा 80, गन्ना 40 से 60 व केला 80 रुपये दर्जन बिक रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें