फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मादक पदार्थ तस्करी के दो आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। अलग-अलग स्थानों से सीआईए-1 व सीआईए-2 की टीमों ने मादक पदार्थ तस्करी के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके खिलाफ कुंडली व सिविल लाइन थाना में मुकदमे दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सीआईए-1 प्रभारी इंस्पेक्टर बिजेंद्र कुमार ने बताया कि एसआई इंद्रजीत सिंह की टीम ने मादक पदार्थ तस्करी के आरोप में मूलरूप से बिहार के जिला बेगुसराय के गांव मनजौल फिलहाल आदर्श नगर निवासी गौतम को गिरफ्तार किया है। आरोपी को बीज मार्केट, गंदा नाला के पास से काबू किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 355 ग्राम गांजा पत्ती बरामद की है। आरोपी ने बताया कि वह गांजा पत्ती को यूपी के मेरठ से तीन हजार रुपये में लेकर आया था।
वहीं सीआईए-2 प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने बताया कि एएसआई राजबीर की टीम ने लांडा कॉलोनी कुंडली के दलीप को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 151 ग्राम गांजा पत्ती बरामद की। आरोपी ने बताया कि वह गांजा पत्ती को दिल्ली के नरेला से दो हजार रुपये में खरीदकर लाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें