फोटो :23: किसान की हत्या में गिरफ्तार किए गए आरोपी। स्रोत : पुलिस प्रवक्ता
- फोटो : बमनौरा विद्यालय में छत का प्लास्टर गिरने और जल रिसाव होने पर परिसर में बैठे बच्चे। संवाद
सोनीपत। लाठी-डंडों से पीट-पीटकर किसान की हत्या करने के मामले में पुलिस ने और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
19 जुलाई को एक महिला ने थाना बरोदा में शिकायत दी थी कि कुछ लड़कों ने उनके पति नरेंद्र पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।
सीआईए गोहाना की पुलिस टीम ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सेवाराम उर्फ काला, नवीन उर्फ सेठु के रूप में हुई। दोनों गांव मदीना के रहने वाले हैं।