फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: मोबाइल छीनने के दो आरोपी गिरफ्तार

Sun, 18 Jan 2026 01:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। थाना सिविल लाइन पुलिस ने मोबाइल छीनने के आरोप में सिक्का कॉलोनी के संजय उर्फ काला और जटवाड़ा के हितेश उर्फ भाटिया को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार न्यू तारा नगर के परमानंद ने 24 अक्तूबर 2025 को मोबाइल छीनने की शिकायत दी थी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 23 अक्तूबर की रात करीब पौने 9 बजे ओल्ड डीसी रोड गुरुद्वारा की तरफ से घर लौटते समय हनुमान मंदिर वाली गली के पास बाइक पर सवार दो युवकों ने उनको रोक लिया और जेब से मोबाइल निकालकर भाग गए। एएसआई विजय की टीम ने दोनों आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। छीना गया मोबाइल बरामद करने के बाद दोनों को कोर्ट में पेश किया गया। अदालत ने उनको न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें