फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सर्दी से दांतों में झनझनाहट और जबड़े में दर्द के रोगी बढ़े

Sun, 18 Jan 2026 01:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 17​: सोनीपत के नागरिक अस्पताल में मरीज के दांतों की जांच करती दंत सर्जन डॉ. अलका वर्मा। सं - फोटो : kishatwar news
विज्ञापन
साेनीपत। ठंड की वजह से जिला नागरिक अस्पताल में दांतों में झनझनाहट व जबड़े के दर्द के मरीज बढ़ गए हैं। अस्पताल में पहले जहां 70 से 80 दंत मरीज आते थे वहीं अब सर्दी की वजह से इनकी संख्या दोगुनी हो चुकी है। दंत सर्जन की ओर से मरीजाें को उपचार देने के बाद उन्हें समय पर दांतों की देखभाल करने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन

सर्दी में दांतों में झनझनाहट बढ़ने का मुख्य कारण खानपान व दिनचर्या में ज्यादा चाय, कॉफी, ठंडे पानी या अधिक मीठे का सेवन करना बताया जा रहा है। जिला अस्पताल की दंत रोग ओपीडी में 8 साल के बच्चों से लेकर 45 वर्ष तक के व्यक्ति पहुंच रहे है।
बच्चों में खानपान की वजह से दांतों में कीड़े लगने की ज्यादा संभावना रहती है। इसके अलावा उम्र बढ़ने के साथ टेढ़े-मेढ़े दांत आना भी बड़ी समस्या है। अभिभावकों को बच्चों के खानपान पर ध्यान देना चाहिए। उनको बच्चों को खाने में कैल्शियम युक्त खाद्य पदार्थ देने का परामर्श दिया जा रहा है।
विज्ञापन


दंत सर्जन डॉ. नरेंद्र ने बताया कि मरीजों को दवा के साथ नियमित ब्रश करने, सतर्कता बरतने की सलाह दी जा रही है। दांतों में झनझनाहट बढ़ने का कारण ठंडे व गर्म खानपान, ज्यादा चाय, कॉफी का सेवन है। सर्दी में अचानक ठंडा पानी पीने से भी दांतों में समस्या बढ़ रही है।
दांतों के सही रखरखाव के लिए खानपान पर ध्यान देने के साथ तंबाकू से परहेज करना अनिवार्य है। दंत सर्जन डॉ. अलका वर्मा ने बताया कि बढ़ती उम्र के साथ सर्दी में गर्म व ज्यादा ठंडे खाने से दांतों में झनझनाहट व जबड़ों में दर्द बढ़ जाता है।
जानकारी के अभाव व नियमित रूप से ब्रश न करने के कारण भी दांतों में यह समस्या हो सकती है। ऐसे में खासकर बच्चों के साथ लोगों को भी नियमित दांतों की सफाई, खानपान पर ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें