फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: कहासुनी के चलते चाकू से हमला करने के दो आरोपी गिरफ्तार

Tue, 11 Mar 2025 07:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। मुरथल थाना पुलिस ने कहासुनी के चलते चाकू से हमला करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गांव पट्टी ब्राह्मणान निवासी नितिन उर्फ निखिल व ताजपुर निवासी मयंक के रूप में हुई।
विज्ञापन

गांव पिनाना निवासी सागर उर्फ हैप्पी ने 4 फरवरी को शिकायत दी थी कि वह अपने दोस्त कपिल, रितेश, अंकित व सोनू के साथ सोनू की कार में सुखदेव ढाबा मुरथल खाना खाने गए थे। वहां उनकी व रितेश की दो युवकों के साथ शौचालय के पास कहासुनी हो गई थी। ढाबे से बाहर आने पर दोबारा कहासुनी हुई तो वहां दो और युवक वहां आए और उन्होंने उन्हें व कपिल पर कई वार किए। कपिल की छाती, कंधे व पैर पर चाकू से हमला किया। इस पर युवक धमकी देकर भाग गए थे। इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। अब पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी नितिन व मयंक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें