फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: डिलीवरी देने गए युवक से मारपीट का दो आरोपी गिरफ्तार

Fri, 09 May 2025 01:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। पुरानी तहसील के पास शिव कॉलोनी निवासी युवक के साथ मारपीट करने व पैसे छीनने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी इंद्रलोक गली ओल्ड तहसील क्षेत्र निवासी सन्नी व गौरव हैं। आरोपी ने खुद को डीएसपी बताकर हमला किया था।
विज्ञापन


शिव कॉलोनी निवासी रितिक एक निजी कंपनी में डिलीवरी बॉय हैं। उन्होंने पुलिस को बताया था कि वह 1 मई की रात करीब 11 बजे पुरानी तहसील के पास एक गली में डिलीवरी देने गए थे। गली के आगे रास्ता बंद था। इसी बीच एक कार सवार युवक वहां पहुंच और गालियां देने के साथ उन्हें पीटने शुरू कर दिया था। बाद में साथी को बुला लिया था। हमले में उसे 12 चोटें आईं थीं। कार चालक खुद को डीएसपी बता रहा था। उन्होंने उनके बैग की तलाशी भी ली और कुछ रुपये ले गए थे। अब आरोपी सन्नी व गौरव को गिरफ्तार कर एक दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें