फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: बाइक खड़ी करने के विवाद में ट्रक चालक की चाकू मारकर हत्या

Tue, 30 Sep 2025 12:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : 08: पंकज (फाइल फोटो )
विज्ञापन
विज्ञापन


सोनीपत। बाइक खड़ी करने को लेकर हुए विवाद में ट्रक चालक की चाकू से तीन-चार वार कर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी गांव से भाग गए। मामले को लेकर ग्रामीण वउसके दो बेटों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। वारदात के बाद से गांव में तनाव का माहौल है।
गांव ईशापुर खेड़ी निवासी पंकज (30) रविवार की रात 11 बजे के आसपास बाइक से घर पहुंचे थे। उन्होंने बाइक घर के सामने खड़ी कर दी। बताया जा रहा है कि पड़ोस में रहने वाले पिता-पुत्रों के साथ बाइक खड़ी करने के दौरान पंकज की कहासुनी हो गई।
विज्ञापन

एक बार किसी तरह से मामला शांत हो गया। पंकज घर के अंदर चले गए। देर रात साढ़े 12 बजे जब वह बाइक को घर के अंदर करने के लिए बाहर आए तो कहासुनी की रंजिश में पड़ोसियों ने उन पर चाकू से तीन-चार वार किए।
चीखने की आवाज सुनकर परिजन घर के बाहर आए तो उन्होंने देखा कि पंकज के पेट में चाकू लगने से वह मरणासन्न पड़ा है। परिजन पंकज को लेकर नागरिक अस्पताल गए मगर अधिक खून बह जाने के कारण उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची मगर तब तक आरोपी गांव से भाग चुके थे। पंकज की हत्या को लेकर भाई पवन ने पड़ोसी राज सिंह और उसके बेटों विकास उर्फ बिट्टू व प्रदीप के खिलाफ शिकायत दी है। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस आरोपियों की तलाश में उनके ठिकानों पर दबिश दे रही है। हत्या की वारदात के बाद से गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस निगरानी कर रही है।
ट्रक चलाकर गुजारा करते थे पंकज
भाई पवन ने बताया कि पंकज ट्रक चलाकर गुजारा करते थे। हत्या के आरोपी उनके घर के पास ही दुकान चलाते हैं। आरोपी वहीं पर ही शराब पीते हैं। पंकज ने इस बात को लेकर आरोपियों को टोक दिया था। इस वजह से वह खुन्नस रख रहे थे।
विज्ञापन

ट्रक चालक की चाकू मारकर हत्या करने की सूचना मिली थी। चालक के भाई के बयान पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी पड़ोसी और उसके दोनों बेटों को नामजद कर उनकी तलाश की जा रही है। -इंस्पेक्टर धर्मबीर, थाना प्रभारी, बरोदा।

फोटो : 08: पंकज (फाइल फोटो )

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें