सोनीपत। थाना सिविल लाइन पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी कोट मोहल्ला निवासी अमित उर्फ मीता को गिरफ्तार कर लिया है।
ग्राम संयोजक बालग्राम राई और जिला बाल संरक्षण अधिकारी सोनीपत ने पुलिस को शिकायत दी थी कि एक नाबालिग लड़की लापता हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लड़की को बरामद कर लिया। लड़की से दुष्कर्म की पुष्टि होने पर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। संवाद