फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतुलन बिगड़कर पलटी तूड़े से भरी ट्राली, स्ट्रीट लाइट का पोल टूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। शहर में पुराना बस स्टैंड पर एक पेट्रोल पंप के सामने शनिवार रात को संतुलन बिगड़ने के कारण तूड़े से भरी ट्राली पलट गई। इससे नप की स्ट्रीट लाइट का एक खंभा टूट गया और सड़क मार्ग भी प्रभावित रहा। गनीमत यह रही कि इसमें कोई जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन

जींद रोड की तरफ से शनिवार रात को एक ट्रैक्टर चालक तूड़े से भरी ट्राली लेकर शहर से गुजर रहा है। बताया जा रहा है कि जब वह पुराना बस स्टैंड के पास स्थित पेट्रोल पंप के सामने पहुंचा तो ट्राली का संतुलन बिगड़ गया, जिससे वह पेट्रोल पंप की तरफ पलट गई। इस कारण वहां लगा स्ट्रीट लाइट का एक खंभा भी टूट गया। गनीमत यह रही कि जिस समय ट्राली पलटी, उस समय वहां कोई व्यक्ति मौजूद नहीं थी। इससे बड़ा हादसा होने से टल गया। इसके बाद रविवार को दिन में दूसरी ट्राली लगाकर तूड़े को भरवाकर सड़क मार्ग दुरुस्त करवाया गया। आसपास के लोगों ने बताया कि ट्रैक्टर चालक ने ट्राली में भारी मात्रा में तूड़ा भरा हुआ था, जिस कारण ट्राली पलटी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें