फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: अंशु ने महाराष्ट्र केसरी को बराबरी पर रोकाम

Wed, 13 Mar 2024 12:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। जिला फुटबॉल एसोसिएशन की ओर से स्वामी विवेकानंद अंडर-20 बॉयज राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए जिले के खिलाड़ियों का 16 मार्च को ट्रायल कराया जाएगा। ट्रायल एसएम हिंदू फुटबाल अकादमी में शाम तीन बजे कराया जाएगा। खिलाड़ियों को निर्धारित समय पर मैदान पर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

जिला फुटबॉल संघ के महासचिव नरेश मलिक ने बताया कि जिलास्तरीय ट्रायल में केवल जिले के निवासी खिलाड़ी ही भाग ले सकते हैं। सभी खिलाड़ियों का जिला फुटबॉल संघ में पंजीकरण होना अनिवार्य है। सभी खिलाड़ी अपने साथ आधार कार्ड, जन्म प्रमाणपत्र की मूल प्रति व फोटो लेकर आए। ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों की जन्म तिथि 1-1-2005 से 31-12-2007 के मध्य होनी चाहिए।
जिला फुटबॉल एसोसिएशन के प्रधान कुलदीप सोलंकी ने बताया कि ट्रायल के माध्यम से जिले के अधिकतम सात उत्कृष्ट खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। चयनित खिलाड़ी 23 व 24 मार्च को गुरुग्राम में होने वाली अंतिम ट्रायल में भाग लेंगे। यहां ट्रायल के माध्यम से प्रदेश की 18 सदस्यीय टीम का चयन किया जाएगा। चयनित खिलाड़ियों को राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए अभ्यास शिविर में भाग लेने का मौका मिलेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें